आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां
सरिया (गिरिडीह) : प्रखंड में विभिन्न पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता की खुल कर धज
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:01 AM (IST)
सरिया (गिरिडीह) : प्रखंड में विभिन्न पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता की खुल कर धज्जियां उड़ा रहे हैं। बताते चले कि सरिया अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को बताया था कि निजी मकान में चुनाव प्रचार से संबंधित पर्चा-पोस्टर लगाने के पूर्व गृह स्वामी की अनुमति लेना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश उम्मीदवार किसी से बिना आदेश लिए लोगों के घर की दीवारों पर पोस्टर, पम्पलेट, फ्लैक्स आदि लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों में प्रत्याशियों के इस रवैये से गुस्सा भी देखा जा रहा है। अगर विभाग के लोग इस दिशा में सख्ती से जांच करें तो काफी संख्या में प्रत्याशियों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बन सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें