गिरिडीह में धूमधाम से मना प्रकाशोत्सव
गिरिडीह : शहर के स्टेशन रोड और पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारे में बुधवार को अहले सुबह से देर रात त
गिरिडीह : शहर के स्टेशन रोड और पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारे में बुधवार को अहले सुबह से देर रात तक गुरुनानक देव जी 546वीं जयंती शानो-शौकत के साथ मनाई गई। टाटा से आए भजन कीर्तन मंडली ने गुरुवाणी पर आधारित भजन संकीर्तन कार्यक्रम में आकर्षक समां बांधी। दोपहर बाद गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुग्रंथ साहिब के पाठ व गुरुवाणी श्रवण में सिख समाज के सैकड़ों पुरुष, महिला और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सिखों के पहले गुरु नानकदेव की जयंती को लेकर बीते मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। वहीं मुरादाबाद के अमरोही से आए स्टंट कलाकारों ने नगर भ्रमण के दौरान हैरतअंगेज कारनामा दिखा कर सभी को अचंभित किया था। इस दौरान नगर भ्रमण में स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पंज प्यारे, पंज प्यारी, चार साहबजादे व साहबजादियों को शरबत पिलाकर उनका खैर मकदम किया था। गुरु सिख सभा के शिरोमिणी सरदार देवेंदर ¨सह सलूजा, चरणजीत ¨सह, हर¨मदर ¨सह डॉली, राजेंदर ¨सह, मनी सलूजा, बंटी सलूजा, जगजीत सिहं बग्गा, अमरजीत सिंह, गुणवंत ¨सह आदि सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। देर रात दो बजे तक जयंती कार्यक्रम चलेगा। नानकदेव जी जन्म रात 1.35 बजे हुआ था। गुरु सिख सभा की ओर से पूरी रात जयंती कार्यक्रम मनाया गया। रोशनी से गुरुद्वारा परिसर नहा उठा था। जयंती पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
सरिया में श्रद्धालुओं ने छका लंगर
सरिया : गुरुनानक जन्म उत्सव पर्व को लेकर बुधवार को सरिया स्थित गुरुद्वारा परिसर में लंगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। पर्व को लेकर सरिया स्थित गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात में रंग-बिरंगी लाइट भी लगाई गई थी। गुरुद्वारे में कीर्तन कार्यक्रम हुआ। इसे सफल बनाने में सरिया गुरुद्वारा कमेटी का भरपूर सहयोग रहा।