Move to Jagran APP

चार प्रखंड में चुनावी दंगल को बिछी बिसात

गिरिडीह : जिले के चार प्रखंड में दूसरे चरण में मतदान को लेकर जहां निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी कर ल

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 01:01 AM (IST)
चार प्रखंड में चुनावी दंगल को बिछी बिसात

गिरिडीह : जिले के चार प्रखंड में दूसरे चरण में मतदान को लेकर जहां निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं पंचायत स्तर पर चुनावी दंगल की बिसात भी बिछ चुकी है। दूसरे चरण में 3.22 लाख मतदाता आनेवाले शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 2931 उम्मीदवारों की कड़ी परीक्षा लेने जा रहे हैं।

loksabha election banner

इस चरण में गावां के 232, तिसरी के 189, देवरी के 365 तथा बेंगाबाद के 306 बूथ में मतदान होने हैं। सर्वाधिक प्रतिष्ठा वाली सीट जिला परिषद सदस्य अभ्यर्थियों की है। यहां औसतन 7 से 10 पंचायत में जिप निर्वाचन क्षेत्र की सीमा है। पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के लिए इस बार लड़ाई प्रतिष्ठा से जुड़ गई है वहीं नए सूरमाओं की ओर से भी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। सब कुछ दावं पर लगा कर प्रत्याशी जनता का मत लेने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। प्रचार के दौरान वोटरों की चुप्पी तोड़वाने में नाकाम रहे प्रत्याशियों की ओर से अब तरह तरह के हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं। गुरुवार को प्रचार का दौर खत्म हो जाएगा। शाम तीन बजे के बाद भोंपू का शोर थम जाएगा। इस बीच प्रत्याशियों की ओर से घर घर प्रचार का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

------------------------

प्रखंड वार जिप प्रत्याशियों की सूची :

भाग संख्या - प्रखंड व जिप अभ्यर्थी के नाम

01 गावां - इमरान अंसारी, कामेश्वर प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद यादव, योगेंद्र प्रसाद, रामलखन राम व सौदागर साव।

02 गावां - चंद्रशेखर आजाद, दशरथ रविदास, रणधीर कुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी व सुरेश दास।

03 तिसरी - अस्मिना खातून, कविता देवी, प्रमीला देवी, फूलमणि बेसरा, रानी मुर्मू, रूकसाना खातून, सजबुन निशा, सविता देवी, संगीता देवी।

04 तिसरी - अशोक कुमार यादव, देवेंद्र कुमार गुप्ता, नरेश कुमार शर्मा, प्रकाश पासवान, बैजू मरांडी, मनोज यादव, मंटू कुमार शर्मा, राम कुमार राउत, सत्यनारायण प्रसाद यादव, मो सनाउल्लाह, सुरेश ¨सह।

05 देवरी - अंजली देवी, किरण देवी, नम्रता देवी, यशोदा देवी, रश्मि पांडेय, शहनाज खातून, संजू देवी।

06 देवरी - आशा ¨सह, कलावती देवी, जाहिदा बीवी, पद्मावती देवी, प्रतिमा प्रिया, रेणु देवी, शीला देवी, सविता देवी, संगीता ¨सह।

07 देवरी - गीता हजरा, उमाचरण साव, लियाकत अंसारी, नकुल चौधरी, विनय शर्मा, अनिल चौधरी, उमेश चंद्र त्रिवेदी, जलील अंसारी, भदुलाल बास्के, मालती देवी, मो. मेराज अहमद।

08 देवरी - अकबर अंसारी, कारू राम, किशुन यादव, चंदन तिवारी, दनियाल मरांडी, दामोदर हाजरा, विमल कुमार ¨सह, महादेव दुबे, रंजन कुमार सिन्हा, मीरा तिवारी, रामकिशुन महतो, राम चरण मुर्मू, वासुदेव राय, श्रीराम ¨सह।

41 बेंगाबाद - अशोक तुरी, केशो रविदास, चंद्रशेखर हजरा, टेको रविदास, दिलीप बैठा, बच्चू तुरी, मनोज दास, वासुदेव दास।

42 बेंगाबाद - अनिता देवी, नजमा बानो, प्रमिला देवी, बसंती देवी, मीना देवी, सविता कुमारी, साधोरी बेसरा, सुमित्रा देवी।

43 बेंगाबाद - अनिता ¨सह, गीता देवी, फरहा नाज बानो, महताब खातून, रंजीना खातून, शोभा मंडल, सीता देवी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.