मुखिया व वार्ड के सात-सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया
बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी के पहले दिन मुखिया पद
बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी के पहले दिन मुखिया पद से 7 व वार्ड सदस्य के सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। मुखिया पद पर तिरला से खेमचंद महतो, अलगडीहा से धनंजय यादव, पंकज कुमार, बेको पश्चिमी से मेमुन खातून, अटका पश्चिमी से अनिता वर्णवाल, प्रतिमा देवी, अड़वारा से कार्मेला हेम्ब्रम ने नामांकन वापस लिया। वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुसमरजा वार्ड एक से उर्मिला कुमारी, देवराडीह वार्ड आठ श्यामलाल साव, जरमुने पश्चिमी वार्ड 13 से रोजनी खातून, चौधरीबांध वार्ड एक से विनोद कुमार यादव, खेतको वार्ड दो से बबीता देवी, बेको पश्चिमी वार्ड एक से अब्दुल जबार अंसारी, बेको पूर्वी आठ से नंदलाल साव ने नामांकन वापस लिया।