गैस सिलेंडर फटने से झुलसे छात्र की मौत
देवरी (गिरिडीह) : बीते दिन गिरिडीह के पटेल नगर मे गैस सिलेंडर फटने से झुलसे देवरी थाना क्षेत्र के बा
देवरी (गिरिडीह) : बीते दिन गिरिडीह के पटेल नगर मे गैस सिलेंडर फटने से झुलसे देवरी थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी जर्नादन राय के 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार राय की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में शुक्रवार रात को हो गई।
बता दें कि राकेश पटेल नगर में भाडे़ के मकान में रहकर बीकॉम की पढ़ाई समाप्त कर एसएससी की तैयारी कर रहा था। बीते दिन मकान मालिक के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग की चपेट मे आए मकान मालिक के परिवार को बचाने के क्रम में वह भी गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।
इसी पंचायत के तिलैयडीह गांव का एक और छात्र बंसत कुमार तिवारी भी बुरीतरह झुलस गया था। उसकी मौत सप्ताह दिन पूर्व बोकारो मे इलाज के दौरान हुई। स्थानीय मुखिया राधा देवी ने कहा कि गांव में इतनी बड़ी घटना हुई और एक भी जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी नहीं आए।