सौहार्द के माहौल में मनाएं पर्व-त्योहार
सरिया/रेम्बा (गिरिडीह) : सरिया थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति क
सरिया/रेम्बा (गिरिडीह) : सरिया थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सरिया बीडीओ निर्भय कुमार की अध्यक्षता में हुई। पर्व-त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। सभी लाइसेंसधारियों को लाइसेंस नवीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
पूजा के दौरान शराब दुकान बंद रखने की हिदायत दी गई। मौके पर सरिया पुलिस निरीक्षक कपिलदेव पोद्दार, थाना प्रभारी केएन ¨सह, कुमुद जैन, मो. इकबाल, मनोज पांडेय, गयासुद्दीन अंसारी, अनूप पांडेय, त्रिभुवन मंडल, रफीक अंसारी, भोला मंडल, विजय ¨सह, परमेश्वर मोदी, संजय मोदी, जयप्रकाश मंडल आदि उपस्थित थे।
रेम्बा : हीरोडीह थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जमुआ के अंचलाधिकारी अलोक वरण केसरी ने की। अंचलाधिकारी ने कहा की पर्व शांति से मनाएं। अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। एसआइ शशिकांत ने कहा कि ग्रामीण पुलिस प्रशासन की मदद करें। अशांति फैलाने वालों की पहचान कर सूचना दें, तत्काल कार्रवाई होगी। बैठक में रामानंद ¨सह, प्रदीप ¨सह, मंजूर अंसारी, समशुल अंसारी आदि मौजूद थे।