Move to Jagran APP

मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंडधाम (गिरिडीह) : मुंबई हिल थाना में दर्ज एक कांड के आरोपी की तलाश में बुधवार को लक्ष्मण काशीनाथ

By Edited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 08:10 PM (IST)
मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंडधाम (गिरिडीह) : मुंबई हिल थाना में दर्ज एक कांड के आरोपी की तलाश में बुधवार को लक्ष्मण काशीनाथ पवार के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की छह सदस्यीय टीम परसन थाना पहुंची। परसन थाना क्षेत्र के सियारी गांव के पप्पू कुमार यादव को वेलोग गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गए।

loksabha election banner

बताया गया कि मंगर महतो का पुत्र पप्पू मुंबई में हाई कोर्ट के अधिवक्ता जयकिशोर भाटिया के घर में काम करता था। पिछले वर्ष वह भाटिया के घर से एक लाख अस्सी हजार रुपया लेकर फरार हो गया था। मुंबई पुलिस उसकी तलाश में यहां कई बार आई मगर पप्पू को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। यहां परसन थाना की पुलिस के सहयोग से बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.