चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक हिरासत में
गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत बदडीहा गांव निवासी सुखदेव तुरी के घर में एक युवक घुस गया। आहट पाकर घरव
By Edited By: Published: Wed, 30 Sep 2015 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 08:43 PM (IST)
गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत बदडीहा गांव निवासी सुखदेव तुरी के घर में एक युवक घुस गया। आहट पाकर घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को अपना नाम कोलडीहा निवासी इसराफिल बताया। उसने कहा कि वह अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बदडीहा में शराब पीने आया था। नशे में वह रास्ता भटक गया और एक घर में जा घुसा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें