Move to Jagran APP

विरोधियों को फंसाने के लिए रची साजिश

बेंगाबाद (गिरिडीह) : एक सप्ताह पूर्व अपहरणकांड की खुद साजिश रचकर गायब हुए अकबर मियां बुधवार को पुलिस

By Edited By: Published: Wed, 30 Sep 2015 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 08:15 PM (IST)
विरोधियों को फंसाने के लिए रची साजिश

बेंगाबाद (गिरिडीह) : एक सप्ताह पूर्व अपहरणकांड की खुद साजिश रचकर गायब हुए अकबर मियां बुधवार को पुलिस दबाव की वजह से लौट आए। बुधवार की दोपहर को वे बेंगाबाद थाना पहुंचे और स्वीकार किया कि अपने अपहरण की साजिश खुद रची थी ताकि दूसरों का फंसाया जा सके। अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

loksabha election banner

थाना प्रभारी ने कहा कि अकबर मियां एक सोची-समझी साजिश के तहत स्वयं फरार हो गया था और अपने विरोधियों को फंसाने की नीयत से इस प्रकार का षड्यंत्र रचा था। पुलिस हिरासत मे लिए गए अकबर अंसारी ने कहा कि पुत्र की हत्या हुए सात वर्ष से अधिक समय हो गया। कई बार पुलिस को आवेदन दिया मगर 21 अभियुक्तों में मात्र नौ को सजा हुई। इसके बाद भी आरोपियों को जमानत मिल जा रही है।

कहा कि अपनी गलती पर वह शर्मसार है। अकबर अंसारी के अपहरण का दावा कर पुलिस को गुमराह करनेवाली उसकी पत्नी सजीदा ने भी पुलिस एवं मीडिया के समक्ष माफी मांगी और कहा कि फिर ऐसी गलती नहीं होगी। बेंगाबाद पुलिस ने पूरे मामले में षड्यंत्र रचने का आरोप समेत अन्य अपराध के लिए अकबर और उनके परिवार समेत सहयोगियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

''अकबर ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद अपहरण का ढोंग रचा था। पुलिस पहले ही पूरी साजिश का पर्दाफाश कर चुकी थी। तलाश सिर्फ अकबर की थी। पुलिस के दबाव में आकर वह बुधवार को खुद थाना पहुंचा और अपनी गलती स्वीकारी। उस पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। उसके पुत्र की हत्या में नामजद लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

- शंभु ¨सह, डीएसपी-टू, गिरिडीह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.