जर्जर सड़कों से परेशानी
झारखंडधाम (गिरिडीह) : जोरासांख-बरहमसिया पथ से जुड़ी लिंक सड़कें जर्जर हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवा
By Edited By: Published: Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2015 11:46 PM (IST)
झारखंडधाम (गिरिडीह) : जोरासांख-बरहमसिया पथ से जुड़ी लिंक सड़कें जर्जर हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। विजयडीह, खरीडीह, खंरगाडीह से खरखरी को जोड़ने वाले पथ का और भी बुरा हाल है। विजयडीह एवं खरीडीह के बीच पुलिया के पास गार्डवाल नही रहने से सड़क धंसने लगी है। निर्माण कंपनी ने हाल ही में काम किया था। अब उसकी गुणवत्ता की पोल भी खुलने लगी है। सड़क किनारे खेत में काफी मिट्टी गिरी है। ग्रामीणों ने इस जगह पर गार्डवाल के लिए कई बार अपनी मांग रखी मगर ध्यान नहीं दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें