रेडी टु ईट की आपूर्ति विभागीय जिम्मेदारी
गिरिडीह : समाज कल्याण विभाग के आदेश का हवाला देते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिलेभर में रेडी टु ईट
गिरिडीह : समाज कल्याण विभाग के आदेश का हवाला देते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिलेभर में रेडी टु ईट की आपूर्ति को विभागीय जिम्मेदारी बताया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर परियोजना कार्यालय में हुई संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जो सीडीपीओ सेविकाओं पर इसके उठाव के लिए दबाव बनाएंगे उन्हें संघ आड़े हाथ लेगा।
इस दौरान मानदेय बढ़ोतरी और अवकाश संबंधित आदेश को लागू करने पर जोर दिया गया। साथ ही 15 अक्टूबर को होने वाले प्रखंड सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। सम्मेलन की संयोजिका विद्या देवी को बनाया गया। बैठक में संघ के महासचिव अशोक सिंह नयन, रेखा मंडल, शोभा देवी, सुगनी देवी, वीणा देवी, अनिता देवी, सुष्मिता कुमारी, बिन्दु देवी, शहनाद बानो, इंद्राणी देवी, वसंती देवी, सुमित्रा देवी, शबाना परवीन, गुलशन परवीन, शगुफ्ता खातून आदि मौजूद थीं।