अभाविप का सदस्यता अभियान शुरू
डुमरी (गिरिडीह) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान की शुरुआत शनिवार को पारसनाथ कॉलेज म
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 08:37 PM (IST)
डुमरी (गिरिडीह) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान की शुरुआत शनिवार को पारसनाथ कॉलेज में की गई। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराते हुए इसके उद्देश्यों एवं कर्तव्यों का बोध कराया। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रो. रीता कुमारी, नगर मंत्री सूरज कुमार, पुरू सिंह, विवेक मंडल, मुकेश कुमार, राहुल रंजन, राहुल यादव, लखन कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें