दुराचार के फंदे में फंसा पुलिसकर्मी
गिरिडीह : जिला पुलिस का एक जवान यौनशोषण के फंदे में फंस चुका है। जोसेफ तिर्की नामक जवान के खिलाफ नगर
गिरिडीह : जिला पुलिस का एक जवान यौनशोषण के फंदे में फंस चुका है। जोसेफ तिर्की नामक जवान के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी बिमल नंदन सिन्हा ने पीड़ित महिला के पक्ष में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला अधेड़ है। उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जिला पुलिस के जवान जोसेफ पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला पति के साथ नहीं रहती है। जवान शहर में उसके साथ रहता था जैसा महिला का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।
पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि करीब तीन माह पूर्व चंदोरी मंशाडीह पिकेट में तैनात उस जवान से उसके पति की दोस्ती हुई। इसके बाद जवान का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच जवान ने उसे शादी का सब्जबाग दिखाया और अपने झासे में लेकर यौनशोषण करने लगा। बाद में उसने शादी से इन्कार करते हुए महिला से मारपीट शुरू कर दी। तब उसने थाना में शिकायत की।