अच्छी बारिश से किसानों में हर्ष
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड में समय पर बारिश होने से यहां के किसानों में हर्ष व्याप्त है। किसान युद्धस्
By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 07:35 PM (IST)
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड में समय पर बारिश होने से यहां के किसानों में हर्ष व्याप्त है। किसान युद्धस्तर पर धनरोपनी कार्य में लग गए हैं। इस बाबत किसान बुद्धदेव शर्मा, सुखदेव शर्मा, अजय कुमार राय, पंकज अकेला, मनोज कुमार, संजय सिंह, दिनेश दूबे, मंटू राणा आदि ने बताया कि इस साल समय पर बारिश हो रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। बीज-खाद महंगा होने के कारण किसानों को कर्ज लेकर खेती करनी पड़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें