Move to Jagran APP

स्कूलों के विकास के लिए पहल

पालगंज (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड में संचालित सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अभिभा

By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 09:28 PM (IST)
स्कूलों के विकास के लिए पहल

पालगंज (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड में संचालित सभी कोटि के उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अभिभावकों और बच्चों के साथ विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की उपस्थिति में डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में बैठक की। बारी-बारी से विद्यालयों के विकास की स्थिति, विकास कोष एवं बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली गयी। साथ ही विद्यालयों के विकास की रूपरेखा तय की गयी। विद्यालयों में उचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

हरलडीह में बच्चों के अनुपात में भवन की काफी कमी रहने और विद्यालय में पुलिस केठहरने के कारण भवन नहीं बनाने दिए जाने का मामला उठा। इस पर बच्चों और प्रधानाध्यापक को विधायक ने आश्वस्त किया कि यहा भवन के लिए राशि उपलब्ध है। इसे बनाया जाए। यहा पुलिस नहीं रहेगी। शिक्षक की कमी पर कहा कि जल्द ही शिक्षक भेजे जाएंगे। जो शिक्षक यहां स्वेच्छा से आने चाहते हैं उनकी सूची बनाया जाए।

पोखरना में विद्यालय भवन निर्माण कार्य बंद होने पर संवेदक पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। सोबरनपुर के शिक्षक राजू कुमार का गिरिडीह में प्रतिनियोजन करा लेने पर वेतन रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रधान शिक्षक शमसुद्दीन अंसारी को मनमानी के आरोप में फटकार लगायी गयी। बैठक के दौरान 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों को शौचालय युक्त बनाने पर बल दिया गया। कुछ स्कूलों में कम बच्चे हैं, वहा बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा गया।

विशुनपुर में राशि की उपलब्धता के बाद भी शौचालय नहीं बनने पर नाराजगी जताई गयी और जेई को कारण पूछा गया। जेई ने पुराने शिक्षक पर आरोप लगाया। विधायक ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और पौधरोपण को बढ़ावा देने पर बल दिया। बैठक में बीईईओ भूपेंद्रनाथ सिंह, अनूप सिन्हा, मनोज साहू, दिनेश वर्मा, रिसीवर सोरेन, सिकंदर हेम्ब्रम, लक्ष्मेश्वर झा, विनोद पांडेय, विनोद मंडल, अलख लाल, आशीष तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.