इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय से सटे इंटर कॉलेज में बीते 23 जून की रात हुई हजारों की चोरी के माम
By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 09:35 PM (IST)
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय से सटे इंटर कॉलेज में बीते 23 जून की रात हुई हजारों की चोरी के मामले का एक सप्ताह बाद भी बिरनी पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी। लोगों का कहना है कि पुलिस यदि गंभीर होती तो शायद इस घटना का उद्भेदन हो गया होता।
बता दें कि इंटर कॉलेज से 35 पंखा और एक जेट पंप मशीन की चोरी हो गई। इस घटना को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। लोगों का कहना है कि चोरों ने एक ही रात में छतों से 35 पंखे को कैसे खोला। बिरनी में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि मामले की पुलिस अपने तरीके से जाच-पड़ताल कर रही है। घटना का उद्भेदन शीघ्र किया जाएगा। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें