Move to Jagran APP

पावापुर और मंधनिया में छाया मातम

सरिया (गिरिडीह) : बिहार के नवादा जिलांतर्गत गिरयक थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में रविवार को हुई सड़

By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 09:15 PM (IST)
पावापुर और मंधनिया में छाया मातम

सरिया (गिरिडीह) : बिहार के नवादा जिलांतर्गत गिरयक थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृतको की संख्या बढ़कर छह हो गई। हादसे में मारी गई सभी महिलाएं हैं, जिनमें सरिया थाना क्षेत्र के पावापुर की दो महिला एवं मंधनिया गांव की चार महिला शामिल हैं। शवों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। दोनों गांवों में मातम छाया हुआ है।

loksabha election banner

बताया गया कि इस घटना में मंधनिया के गुजर यादव के की पत्नी चांदो देवी, बुधन गोप की पत्नी उर्मीला देवी, स्व. प्रसादी ठाकुर की पत्नी दयमंती देवी, दौलत यादव की पत्नी टुपनी देवी, पावापुर के मुंशी यादव की पत्नी चिंता देवी एवं सुरेश यादव की पत्नी कुसुम देवी की मौत हुई, जबकि घायलों में छकनी देवी, उसके पति प्रीतम गोप, धर्मी देवी, कलावती देवी, बिंदेश्वरी देवी एवं हेमंती देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज धनबाद के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

सोमवार की सुबह बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिप सदस्य मो. इकबाल, सरिया बीडीओ निर्भय कुमार, थाना प्रभारी केएन सिंह गांव पहुंचे। सभी ने पीडि़त परिजनों को ढाढ़स बंधाया। विधायक महतो ने कहा कि राज्य सरकार से यथासंभव आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि पूर्व में देवघर, गढ़वा, डालटनगंज में हुई सामूहिक घटना में मृतकों के परिवार को दो-दो लाख मुअवाजा दिया गया है। साथ ही घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था भी की गई थी। इसी तर्ज पर इस घटना मे भी राज्य सरकार इसकी गारंटी करे। जिप उपाध्यक्ष यादव एवं सदस्य मों. इकबाल ने यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।

पांच साल पुरानी घटना की याद हुई ताजा : रविवार की घटना से लोगों को पांच पूर्व हुए हादसे की याद आ गई। इसे एक संयोग ही कहा जाएगा कि अगस्त 2010 में इस मंधनिया गांव के ही छह लोग सरिया के सेवाबाध के समीप एक मारुति वैन में आग लगने के कारण जिन्दा जल गए थे। सभी लोग धार्मिक कार्य के लिए जा रहे थे। इस घटना के शोक में मध्य विद्यालय पावापुर एवं मंधनिया में प्रार्थना के बाद शोक संवेदना व्यक्त कर छुट्टी दे दी गई। प्रधानाध्यापकों ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.