सर्पदंश से बालक गंभीर
निमियाघाट (गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी कुर्बान अंसारी के पांच वर्षीय पुत्र अफस
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 09:01 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 09:01 PM (IST)
निमियाघाट (गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी कुर्बान अंसारी के पांच वर्षीय पुत्र अफसर अंसारी को सांप ने काट लिया। उसका इलाज डुमरी के घुजाडीह स्थित एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर है। बताया गया कि अफसर अपने घर के पास खेल रहा था। गाव के ही कुछ शरारती बच्चे होरहोरवा साप की पूंछ पकड़ कर धुन रहे थे। इस बीच सांप छूटकर उसकी गंजी के अंदर घुस गया और उसे काट लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें