लड़की भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
गिरिडीह : करीब चार वर्ष पूर्व शादी की नीयत से एक लड़की को भगा ले जाने वाले नामजद आरोपी को डुमरी थाना
गिरिडीह : करीब चार वर्ष पूर्व शादी की नीयत से एक लड़की को भगा ले जाने वाले नामजद आरोपी को डुमरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
इस संबंध में एएसआइ नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डुमरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 16 जून 2012 को थाना में आवेदन देकर गांव के ही समरुद्दीन उर्फ महफूल पर शादी की नीयत से लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। उस मामले में पुलिस लगातार नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने और लड़की को बरामद करने के लिए छापेमारी कर आरोपी के परिजनों पर दबाव बना रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी लड़की के साथ निमियाघाट थानांतर्गत खांखी गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। इसके बाद वहां छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लड़की को लेकर मुंबई में रह रहा था। लड़की ने कहा कि उसने मुंबई कोर्ट में समरुद्दीन के साथ शादी कर ली।