सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय से थाना मोड़ तक देवरी-चतरो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अंचलाधिकारी अ
By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 08:54 PM (IST)
देवरी (गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय से थाना मोड़ तक देवरी-चतरो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अंचलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व मेंअतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान, दुकान, झोपड़ी आदि को जेसीबी लगाकर हटाया गया।
बता दें कि बीते 27 मई को अंचलाधिकारी सिंह ने प्रखंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान, दुकान और झोपड़ी को हटाने का निर्देश दिया था। स्वयं नहीं हटाने पर अंचलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर हटाया। मौके पर देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार, एसआइ उत्तम कुमार उपाध्याय, नवल किशोर मिश्रा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें