आग से पांच घर स्वाहा
संवाद सूत्र, देवरी (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के चतरो बाजार में रविवार को आग लगने से पांच घर राख हा
संवाद सूत्र, देवरी (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के चतरो बाजार में रविवार को आग लगने से पांच घर राख हा ेगए। आग से हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बताते हैं कि चतरो निवासी सुनील सिंह, तापेश्वर सिंह, प्रभु दयाल सिंह, सतीश सिंह व गौतम सिंह के घर में आग लगी। इससे घरों में रखे चावल, धान, कपड़ा सहित अन्य सामान जल गए। सर्वाधिक नुकसान सुनील सिंह को हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब से पंप सेट लगाकर आग पर काबू पाया। पीडि़त परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया संघ के प्रखंड सचिव रामनारायण दास, मीरा तिवारी, विमल प्रसाद सिंह, करुण सिंह, महेश तिवारी, रामू सिंह, रितेश सिंह आदि ने भी आग बुझाने में मदद की। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया था।