यज्ञस्थल की परिक्रमा को उमड़ी भीड़
गांडेय (गिरिडीह) : अहिल्यापुर सार्वजनिक दुर्गामंदिर बस स्टैंड परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीश्री 108
गांडेय (गिरिडीह) : अहिल्यापुर सार्वजनिक दुर्गामंदिर बस स्टैंड परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीश्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञस्थल की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य ने वैदिक मंत्र का उच्चारण कर अग्नि प्रज्वलित की। इसके बाद पूजन कर हवन शुरू किया गया।
अयोध्या से आई कथावाचिका शांति श्रेया ने कहा कि रामायण जीवन में जीने का उपदेश देती है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सदानंद राम ने कहा कि यज्ञ में काफी संख्या में लोग कथा सुनने आ रहे हैं। यहां भक्तों के रहने की पूर्ण व्यवस्था की गई है। यज्ञ के अंतिम दिन 29 जुलाई को भव्य जागरण कार्यक्रम होगा। यज्ञ को सफल बनाने में मुखिया सुनीता देवी, समिति के प्रधान महासचिव लक्ष्मण स्वर्णकार, चंदन अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, भगवान दास राम, गूजा हाजरा, अरुण हाजरा आदि सक्रिय हैं।