पूजा करने गई महिला को पीटा
गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत करहरबारी निवासी एक महिला को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसका इलाज
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 08:29 PM (IST)
गिरिडीह : मुफस्सिल थानांतर्गत करहरबारी निवासी एक महिला को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घायल महिला बिंदवा देवी ने बताया कि वह शनिवार को काली मंडा पूजा करने गई थी। वहां कुछ लोग उसे पूजा करने से रोकते हुए गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई की। मारपीट करनेवालों को नामजद करते हुए पुलिस को जानकारी दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें