समस्याओं से अवगत हुई शिक्षा मंत्री
बेंगाबाद (गिरिडीह) : राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव शनिवार की शाम भाजपा कार्यालय पहुंचीं और लोगों
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 08:34 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 08:34 PM (IST)
बेंगाबाद (गिरिडीह) : राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव शनिवार की शाम भाजपा कार्यालय पहुंचीं और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं नें उन्हें अपनी व्यथा सुनायी। साथ ही स्थायीकरण और वेतनवृद्धि करने की मांग की।
मंत्री श्रीमती यादव ने शिक्षिकाओं की माग पर विचार करने का भरोसा दिया। मंत्री के बेंगाबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, देवंती कुमारी, कुमारी पूनम, नेहा कुमारी, मधुमिता मिश्रा, सुनीता सिंह, रामरतन राम, महेंद्र वर्मा, रंजीत मरांडी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें