Move to Jagran APP

याद किए गए आचार्य पदम विजयजी महाराज

मधुबन (गिरिडीह) : जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित श्री धर्म मंगल जैन विद्यापीठ में शुक्रवा

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 09:37 PM (IST)
याद किए गए आचार्य पदम विजयजी महाराज

मधुबन (गिरिडीह) : जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित श्री धर्म मंगल जैन विद्यापीठ में शुक्रवार को आचार्य पदम विजयजी महाराज की जयंती मनायी गयी। इस दौरान बच्चों ने जहां प्रभात फेरी निकाली, वहीं गुरुपूजन और सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से की गयी। सुबह सात बजे जैन हाई स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली जो विद्यालय परिसर से निकलकर मधुबन का भ्रमण करती हुई श्री धर्म मंगल जैन विद्यापीठ पहुंचकर समाप्त हो गयी। वहां कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चे जैन धर्म और महाराज श्री के गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे।

जिधर से होकर प्रभात फेरी गुजरती थी वहा का महौल नारों से गूंज उठता था। विद्यापीठ स्थित गुरु मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। बच्चों ने आचार्य श्री के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को बताया। प्रधानाध्यापक रामपद पंडित ने कहा कि महाराज श्री की प्रेरणा से विद्यालय चालू हुआ जो इस क्षेत्र में शिक्षा का दीप जला रहा है। कुछ बच्चों ने भजन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

संस्था के सचिव कमल सुराना ने भी विद्यालय एवं संस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। अंत में महाराज श्री की आरती की गयी। मौके पर संस्था की तारा बहन, गणेश झा, चंदन तिवारी, महेश्वर पाडेय, परमेश्वर झा, ललन आचार्य आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.