यज्ञ के आयोजन से वातावरण भक्तिमय
निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड अंतर्गत रागामाटी नीचे टोला में कलश यात्रा के साथ मंगलवार को तीन द
निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड अंतर्गत रागामाटी नीचे टोला में कलश यात्रा के साथ मंगलवार को तीन दिवसीय हनुमान प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ। काफी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने कलशयात्रा में भाग लिया। कलशयात्रा रागामाटी हनुमान मंदिर से निकल कर रेलवे फाटक गट्टीगढा, बोरवागढा आदि गावों का भ्रमण करती हुई जमुनिया उत्तरवाहिनी नदी पहुंची, जहा नदी का पवित्र जल कलशों में भरा गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन पूजन-हवन के साथ-साथ भजन और प्रवचन कार्यक्रम चलेगा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यज्ञ के आयोजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौके पर यज्ञाचार्य मनोज पांडेय, डुमरी प्रमुख भोला साव, समाजसेवी प्रदीप साव, मुखिया लालमणी साव, जागेश्वर यादव, गिरधारी साव, अजय साव, संतोष साव, महेन्द्र साव अमरनाथ साव, यजमान चंद्रशेखर प्रसाद, रोहित साव, राधेश्याम साव, डेगनारायण साव, भोला साव, कार्तिक साव आदि मौजूद थे।