जनशिकायतों को गंभीरता से लें कार्यकर्ता
गिरिडीह : झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को सदर प्रखंड पूर्वी भाग कमेटी के विस्तार की घोषणा
गिरिडीह : झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को सदर प्रखंड पूर्वी भाग कमेटी के विस्तार की घोषणा की। प्रखंड के बुढि़याखाद में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से जनसवालों को लेकर लगातार अभियान छेड़ा जा रहा है।
पार्टी कार्यालय में प्राप्त जनशिकायतों के निष्पादन में कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। कार्यालय निर्माण में झामुमो नेता मो. सिराज ने अहम भूमिका निभायी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, अली हुसैन, रामेश्वर सोरेन, उमाचरण दास, सरफुद्दीन अंसारी, भरत यादव, रामदेव शर्मा, जगदीश वर्मा, बाबूलाल रविदास, पप्पू रजक, छोटू राम, महादेव राणा, नंदकिशोर राम, नेपाल दास, महेंद्र पासवान, मंगल हेम्ब्रम, मो. अमजद, संजीत यादव आदि उपस्थित थे।