अल्पसंख्यकों ने महायज्ञ में बंटाया हाथ
जमुआ (गिरिडीह) : प्रखंड के सखैयबाद-प्रमाणिकडीह में मंगलवार को कलशयात्रा के साथ भागवत सह शतचंडी महायज
जमुआ (गिरिडीह) : प्रखंड के सखैयबाद-प्रमाणिकडीह में मंगलवार को कलशयात्रा के साथ भागवत सह शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। 251 महिलाएं माथे पर कलश लेकर जल भरने के लिए जीतोडीह स्थित पतैया नदी पहुंचीं। कृष्ण मंडली नवयुवक संघ के सदस्यों ने कलश उठाने वाली सभी महिलाओं के लिए एक ही रंग की साड़ी सूरत से मंगाकर वितरित की। यज्ञाचार्य रामकृष्ण पांडेय की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम शुरू किया गया।
इस गांव में आधी आबादी अल्पसंख्यकों और आधी बहुसंख्यकों की है। मंगलवार को कलश यात्रा के कारण पूरे गांव में सफाई की गयी। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी सफाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों ने यज्ञ के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। नवयुवक संघ के जनार्दन प्रसाद कुशवाहा, भागीरथ प्रसाद कुशवाहा, अजय वर्मा, लक्ष्मण कुशवाहा, अशोक वर्मा, बुधन पंडित, नृपत गुरुचरण वर्मा, रामू पंडित, एतवारी पंडित, सरयू कुशवाहा आदि यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।