चाल धंसने से एक किशोरी की मौत, दो घायल
तिसरी (गिरिडीह) : लोकाय थाना अंतर्गत मंसाडीह पंचायत केपीपरा गांव में वन सीमा पर स्थित जोरुआ ढिबरा खद
By Edited By: Published: Mon, 23 Mar 2015 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2015 09:47 PM (IST)
तिसरी (गिरिडीह) : लोकाय थाना अंतर्गत मंसाडीह पंचायत केपीपरा गांव में वन सीमा पर स्थित जोरुआ ढिबरा खदान में रविवार की दोपहर चाल धंसने से तीन लड़की दब गयी, जबकि अन्य तीन लड़कियां बगल में जमा पानी में छलाग लगाकर बाहर निकल गयीं। इस घटना में गांव की 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो लड़की घायल हो गयी। घायलों का इलाज अन्यत्र कराया जा रहा है।
बता दें कि जेरुआ माइंस रविवार को बंद रहती है। इस दौरान गांव के आधा दर्जन लड़की और मजदूर ढिबरा निकालने गए थे, जहां चाल धंसने से यह हादसा हुआ। इस खदान से ढिबरा की निकासी मनसाडीह का एक व्यापारी कराता है। पीपरा गांव के ग्रामीण ने दबी जुबान से इस घटना की पुष्टि की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें