20 कोयला तस्कर पर मामला दर्ज
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध रूप से कोयला खंता संचालन करने वाले 20 लोगों को खिलाफ प्राथमिक
By Edited By: Published: Sun, 22 Mar 2015 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 07:13 PM (IST)
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध रूप से कोयला खंता संचालन करने वाले 20 लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि सीसीएल परियोजना के सहायक सुरक्षा पदाधिकारी के आवेदन पर गप्पैय गांव निवासी भोला मंडल, रीतलाल मंडल, भुनेश्वर मंडल, चरका महतो, दौलत मंडल, नीलकंठ मंडल, भैरो मंडल, गुड्डू मंडल, सुरेश दास, गुजर तुरी, रूपलाल मंडल, डीलो मंडल, गोवर्द्धन मंडल, प्रकाश मंडल, गुरुचरण मंडल, तेजलाल मंडल, बाबूलाल मंडल व बदडीहा के विक्की मंडल, सुरेश मंडल एवं संतोष मंडल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें