छात्राओं ने सीखा व्यक्तित्व विकास का गुर
गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से व्यक्तित्व विकास विषय पर सेमिनार
गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से व्यक्तित्व विकास विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। उपस्थित छात्राओं को वक्ताओं ने व्यक्तित्व विकास से संबंधित कई जानकारी दी।
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एआइ खान ने व्यक्तित्व के प्रकार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण स्थान है। अच्छा आचरण अपनाने के साथ-साथ हमें व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रो. कलिंग कुमार, डॉ. पुष्पा सिन्हा, डॉ. गीता कुमार, डॉ. एस भट्टी, डॉ. मंजीत आजाद, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. आरती वर्मा, डॉ. पुष्पा सिन्हा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने वंश परंपरा का व्यक्तित्व विकास में महत्व और सामाजिक-सांस्कृतिक एवं पर्यावरण आदि का प्रभाव जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने भी व्यक्तित्व विकास के संबंध में अपन बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. गीता डे ने की। डॉ. रत्ना सामंता एवं डॉ. नीलम वर्मा ने संचालन जबकि रजनी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर विशाखा भारती, सावित्री कुमारी, नमिता राज, ज्योति सिन्हा, सोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, निखत परवीन आदि उपस्थित थीं।