फागुन महोत्सव पर निकली निशानयात्रा
गिरिडीह : श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से शनिवार को फागुन महोत्सव के अवसर पर शहर की उपनगरी पचम
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 03:55 AM (IST)
गिरिडीह : श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से शनिवार को फागुन महोत्सव के अवसर पर शहर की उपनगरी पचम्बा स्थित नर्मदा धाम से श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
शुक्रवार को निशान पूजा के साथ महोत्सव की शुरुआत की गयी। दूसरे दिन निशान यात्रा के बाद श्याम मंदिर में श्याम प्रभु को निशान अर्पित किया गया। रविवार को ज्योत पूजन एवं भजन संकीर्तन के साथ महोत्सव का रंगारंग समापन किया जाएगा। इस दौरान छप्पन भोग, सवामनी, भव्य श्रृंगार, भावपूर्ण भजन एवं अखंड ज्योत की तैयारी की गयी है। मौके पर पवन चुड़ीवाला, प्रकाश मुसद्दी, प्रकाश बगेड़िया, शिवकुमार जालान, सुरेश परशुरामका आदि सक्रिय रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें