पारा शिक्षक को किया घायल
डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटरगुहरो के पारा शिक्षक अशोक कुमार वर्मा (45) क
By Edited By: Published: Mon, 23 Feb 2015 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 07:48 PM (IST)
डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटरगुहरो के पारा शिक्षक अशोक कुमार वर्मा (45) को अराजक तत्वों ने सोमवार को मारकर घायल कर दिया। डंडा के प्रहार से पारा शिक्षक की आंख में काफी चोट लगी। घायल पारा शिक्षक ने बताया कि सोमवार की सुबह वे स्कूल जाकर पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इसी बीच अचानक खुटरगुरहो निवासी एक युवक पैसे की मांग करते हुए उलझ गया। पैसा देने से मना करने पर उसने उन पर डंडा से प्रहार कर दिया। उन्होंने डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज कराने के बाद घटना की लिखित सूचना बीईईओ दिनेश कुमार एवं थाना प्रभारी को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें