बीमार बिरहोर किशोर की सुध नहीं
सरिया (गिरिडीह) : सरिया के कालापत्थर बिरहोरटंडा का एक किशोर बिरहोर गंभीर बीमारी की चपेट में है। वह द
सरिया (गिरिडीह) : सरिया के कालापत्थर बिरहोरटंडा का एक किशोर बिरहोर गंभीर बीमारी की चपेट में है। वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है, लेकिन उसकी सुध लेनेवाला कोई नहीं। मंगलू बिरहोर (16) के दोनों हाथ-पैर में किसी बीमारी के कारण सड़न-सी स्थिति पैदा हो गयी है। इसके अलावा शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म भी नजर आ रहे हैं।
बिरहोरों के विकास का दंभ भरनेवाली संस्था या विभागीय कर्मी भी उसकी सुध नहीं ले रहे। शनिवार को स्थानीय मुखिया विनोद यादव ने इसकी सूचना बगोदर चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को दी। उन्होंने सरिया वन विभाग के पास आकर उस बिरहोर किशोर को देखा और उसके उपचार के लिए कुछ दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद सरिया डॉक्टर को सूचना देने की बात कहकर वे चलते बने।