Move to Jagran APP

राहत कोष से गरीबों को मिला कंबल

गिरिडीह : आपदा राहत कोष के तहत क्रय किए गए कंबल का वितरण शनिवार को सदर बीडीओ अशोक कुमार ने चयनित लाभ

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 08:27 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 08:27 PM (IST)
राहत कोष से गरीबों को मिला कंबल

गिरिडीह : आपदा राहत कोष के तहत क्रय किए गए कंबल का वितरण शनिवार को सदर बीडीओ अशोक कुमार ने चयनित लाभार्थियों के बीच किया। इस दौरान प्रखंड की सभी 40 पंचायत के लाभुकों को क्रमवार कंबल देने की योजना बनाई गई। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड मुख्यालय में पहली बार गरीबों को कंबल दिया गया। लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा गया। पहले दिन सैकड़ों लाभुकों को प्रखंड प्रशासन की ओर से कंबल दिया गया।

loksabha election banner

बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के कारण कंबल वितरण में पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया था। 23 दिसंबर को मतगणना के बाद जब आचार संहिता खत्म हो जाएगी तब प्रमुख, उपप्रमुख, पंसस और मुखिया की उपस्थिति में कंबल वितरण किया जाएगा।

धनवार : प्रखंड क्षेत्र के पुरनाडीह में मदनी एजुकेशन ट्रस्ट के बैनर तले शनिवार को शिविर लगाकर खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के सैकड़ों गरीब-गुरबों, निश्शक्तों एवं नेत्रहीन महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वरिष्ठ नेता असजद मदनी ने लोगों के बीच कंबल बांटा। इस दौरान ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद थे। ट्रस्ट के झारखंड महासचिव मुफ्ती शहाबुद्दीन ने संस्था की ओर से गरीबी उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन हाफिज अब्दुल गफूर, मौलाना इलियास, जाबिर अंसारी, हदीस अंसारी, मौलाना तैयब आदि मौजूद थे।

बिरनी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को विकलाग संघ की बैठक हुई। उपस्थित निश्शक्तों ने प्रशासन से कंबल की माग की। कहा कि असहाय निश्शक्त कंबल मिलने पर ठंड से बच सकते हैं। निश्शक्त आज भी हर जगह उपेक्षित महसूस करते हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र राम ने की। मौके पर मधुसूदन मोदी, रामसेवक वर्मा, सुखदेव महतो, गुलबी देवी, गुड़िया कुमारी, राधा देवी, ललिता कुमारी, सुनीता देवी, गोलू कुमार, बंधन महतो आदि उपस्थित थे।

देवरी : प्रखंड अंतर्गत परसाटांड़ मुखिया रुकसाना खातून ने गरीब और असहाय लोगों के बीच शनिवार को कंबल वितरण किया। उन्होंने बताया कि कुल 70 कंबल का वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.