Move to Jagran APP

झारखंड के विकास को दें भाजपा का साथ : शिवराज

देवरी (गिरिडीह) : मैं आपके यहां अकेले नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता का बधाई संदेश

By Edited By: Published: Wed, 10 Dec 2014 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 03:23 AM (IST)
झारखंड के विकास को दें भाजपा का साथ : शिवराज

देवरी (गिरिडीह) : मैं आपके यहां अकेले नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता का बधाई संदेश लाया हूं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देवरी प्रखंड के जालखरियोडीह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में तीन फसल होती है और यह देन भाजपा सरकार की है। झारखंड के खेत सूखे हैं। भगवान भरोसे केवल धान की फसल किसी तरह होती है। मध्य प्रदेश में पहले सात लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई होती थी, आज तीस लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती है।

कहा कि किसानों को वहां बिना ब्याज के ऋण दिया जाता है। वहां के किसानों को मात्र 12 सौ रुपया सालाना बिल पर बिजली दी गई है। बेटियों के लिए पढ़ाई से लेकर शादी की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान लाडली योजना चलाई जा रही है। सभी वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा, साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को तीर्थयात्रा कराने जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश की सरकार वहां की जनता को दे रही है।

कहा कि यदि झारखंड को मध्य प्रदेश, गुजरात, छतीसगढ़ जैसा विकसित देखना चाहते हैं तो भाजपा को समर्थन दें। प्रत्याशी केदार हजरा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो बजट का साठ फीसद यहां के किसानों पर खर्च किया जाएगा। सभा को बिहार के पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव, राजेंद्र राय, दिलीप सिंह आदि ने संबोधित किया। सुरेश हाजरा ने अध्यक्षता की जबकि संचालन महादेव दूबे ने किया। इस दौरान झाविमो प्रखंड अध्यक्ष दिनेश तिवारी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.