विधि दिवस की महत्ता बताई
गिरिडीह : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के अध्यक्ष गीतेंद्र कुमार सि
गिरिडीह : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के अध्यक्ष गीतेंद्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन में विधि दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार की सचिव प्रेमलता त्रिपाठी ने विधि दिवस की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि इसी दिन संविधान सभा की ओर से भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया और करीब तीस वर्षो के बाद सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ने 26 नवंबर को राष्ट्रीय विधि दिवस घोषित किया।
उन्होंने कहा कि विधि दिवस का उद्देश्य है विधि का सिद्धांत, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, विधि व्यवसाय की स्वतंत्रता को बनाए रखना क्योंकि ये तीनों एक दूसरे से परस्पर संबंधित हैं। न्यायपालिका और विधि व्यवसाय से जुड़े लोगों का मुख्य उद्देश्य यह है कि विधि के सिद्धांत को बनाए रखें।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दुर्गा पांडेय, महासचिव कंचन माला एवं अधिवक्ता रामरतन शर्मा ने विधिक सेवाएं प्राधिकार के कार्यो की जानकारी दी। मौके पर वरीय अधिवक्ता प्रकाश सहाय, सुनील कुमार राय, शिवाजी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।