सरिया में 115 बूथ व 9 कलस्टर
सरिया (गिरिडीह) : बगोदर विधानसभा के सरिया प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कर
सरिया (गिरिडीह) : बगोदर विधानसभा के सरिया प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रखंड में 115 बूथ व नौ कलस्टर बनाए गए हैं। सभी कलस्टर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सुरक्षा बल सभी बूथों से जुड़े इलाकों में विधि-व्यवस्था पर नजर रखेंगे। सरिया थाना प्रभारी अतीन कुमार ने बताया कि नौ कलस्टर में से सरिया बालिका उच्च विद्यालय के अंदर 21 बूथ होंगे। वहीं मध्य विद्यालय मंदरामो कलस्टर के अधीन 08 बूथ व मध्य विद्यालय बागोडीह के अंतर्गत 16 बूथ, मवि केशवारी 7, बंदखारो में 12, कसियाडीह में 09, कोयरीडीह में 13, मवि कैलाटाड़ में 10 बूथ रहेंगे। इन सभी बूथों पर विशेष नजर रखने के पुलिस की विशेष टीम भी गश्ती करेगी। सरिया प्रखंड के दो स्थान पर हेलीपेड बनाने की भी योजना है।