सड़क जाम में विधायक को जमानत
(गिरिडीह) : विधायक विनोद कुमार सिंह ने बगोदर थाना को जाम लगाने के एक मामले में शुक्रवार को थाने से ह
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:26 PM (IST)
(गिरिडीह) : विधायक विनोद कुमार सिंह ने बगोदर थाना को जाम लगाने के एक मामले में शुक्रवार को थाने से ही जमानत मिल गई। भाकपा माले की ओर से बगोदर को अनुमंडल बनाने की मांग के लिए 10 फरवरी 2014 को जीटी रोड को जाम किया गया था। बगोदर थाना में विधायक विनोद कुमार सिंह के अलावा परमेश्वर महतो, शेख तैयब, गजेंद्र महतो समेत 20 को नामजद तथा अज्ञात 100 महिला- पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस समय विधायक ने कहा था कि अनुमंडल बनने के बाद ही जमानत लूंगा। मांग पूरी होने पर उन्होंने स्वयं थाने जाकर जमानत ली। मौके पर परमेश्वर महतो, गजेंद्र महतो,शेख तैयब, पूरन महतो, दुर्गा राणा, शेख बदरूद्दीन, संदीप जायसवाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें