बढ़ेगी पंचम्बा बाजार मुख्य मार्ग की लंबाई
गिरिडीह : पचम्बा-जमुआ पथ भाया चित्तरडीह में पचम्बा बाजार मार्ग इन दिनों यात्री वाहन के लिए मुसीबत क
गिरिडीह : पचम्बा-जमुआ पथ भाया चित्तरडीह में पचम्बा बाजार मार्ग इन दिनों यात्री वाहन के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पचम्बा मस्जिद चौक से लेकर बुढ़वा आहर तक लगभग 800 मीटर लंबे वन वे मार्ग एक ओर जर्जर और गड्ढे में तब्दील है वहीं हर वक्त जाम लगा रहता है। सड़क की चौड़ाई इतनी कम है कि वहां दो गाड़ियों के आमने-सामने आने पर घंटों जाम लग जाता है।
पर्व त्योहार सहित विशेष मौके पर पथ निर्माण विभाग की ओर से मस्जिद चौक के पास बड़े वाहन के प्रवेश पर पाबंदी की तख्ती लटका दी जाती है, बावजूद आवाजाही पर प्रशासन गंभीर नहीं रहता है। इससे छोटे यात्री सहित निजी वाहनों की परेशानी बढ़ जाती है।
एक माह से मार्ग पर बनी आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त है। वहां से वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। बगल के एक संकीर्ण रास्ते से मुख्य मार्ग तक पहुंचने में वाहन चालक का पसीना निकल आता है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कभी भी गंभीर प्रयास नहीं हुआ। सड़क के दोनों ओर दुकान और मकान हैं। कमोवेश यहां पर अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं। वर्ष 2009 में अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान विरोध के बाद प्रशासन ने पैर पीछे खींच लिए थे। फुटपाथ निर्माण में भी पथ निर्माण विभाग को काम पूरा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी।
वर्जन
-800 मीटर लंबे पचम्बा बाजार मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए विभागीय स्तर से निविदा निकाली गयी है। करार की कार्यवाही भी अंतिम चरण में है। इसे 5.5 मीटर चौड़ाई वाले मार्ग में तब्दील करने की योजना है। क्षतिग्रस्त पुलिया में ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। - अश्विनी महतो, एई, पीडब्ल्यूडी।