Move to Jagran APP

सूबे की जनता चाह रही परिवर्तन

बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के कुशमई थौरिया में शुक्रवार को झाविमो की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थि

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 09:07 PM (IST)
सूबे की जनता चाह रही परिवर्तन

बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के कुशमई थौरिया में शुक्रवार को झाविमो की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिप सदस्य सह झाविमो नेता इकबाल अंसारी ने कहा कि बगोदर से लेकर पूरे झारखंड में जनता सत्ता परिवर्तन चाह रही है। यहां की जनता सत्तासीन सामंती पार्टी के शोषण से मुक्ति चाह रही है। मौके पर हाजी अकीन अंसारी, युनूस अंसारी, खलील अंसारी, मिन्हाज अंसारी, ग्यास अंसारी, अजीम अंसारी, अयूब अंसारी, इब्राहिम अंसारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

गावां : प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जोड़ासिमर परिसर में झाविमो पशनौर पंचायत कमेटी की बैठक हुई जिसमें विस चुनाव के लिए बूथ कमेटी गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद गुप्ता ने कहा कि अब जनता जाग चुकी है। बस जरूरत है कार्यकर्ताओं को तन-मन से चुनाव की तैयारी करने की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, पंचायत अध्यक्ष सुजीत अग्रवाल, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, अशोक सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।

धनवार : झारखंड विकास मोर्चा के प्रखंड कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं की बैठक हुई। केंद्रीय समिति के सदस्य सुरेश साव ने कहा कि हमें पहले अपनी बूथ कमेटी को मजबूत करना है। जिला समिति के नंदलाल साव ने कहा कि अब पार्टी कार्यकर्ताओं को हर तरह से जागरूक होना होगा, तभी सफलता हासिल होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.