Move to Jagran APP

सरकारी फंड से लगी प्रतिमा हटाई

सरिया (गिरिडीह) : विवेकानंद मोड़ पर पंसस फंड से गुरुवार को लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को विव

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 08:25 PM (IST)
सरकारी फंड से लगी प्रतिमा हटाई

सरिया (गिरिडीह) : विवेकानंद मोड़ पर पंसस फंड से गुरुवार को लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को विवेकानंद सेवा समिति ने शुक्रवार को हटा दिया। साथ ही आक्रोशित लोगों ने प्रखंड प्रमुख कुमुद जैन के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका पुतला का दहन किया। स्थानीय लोगों ने प्रमुख की ओर से लगाई गई प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया है।

loksabha election banner

बताया गया कि प्रमुख कुमुद जैन ने इस मोड़ के सुंदरीकरण के लिए पूर्व में एक लाख बहतर हजार रुपए की स्वीकृति दी। कार्य शुरू होने पर उस राशि को मात्र 72 हजार में बदल दिया गया। इससे स्थानीय लोग काफी नाराज हुए। सरकारी राशि लौटाने पर सहमति बनी और आपसी सहयोग से स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए चबूतरे का निर्माण कराया गया।

इस बीच गुरुवार को प्रमुख ने पंसस के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की छोटी प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके विरोध में लोगों ने गुरुवार को थोड़ी देर तक सड़क जाम किया। शुक्रवार को बैठक कर झाविमो नेता राजेश मंडल की अगुआई में प्रतिमा को हटाकर 12 जनवरी को आदमकद प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया। साथ ही विरोध में प्रमुख का पुतला दहन किया। लोगों ने प्रमुख के इस कार्य की निंदा की।

प्रमुख श्रीमती जैन ने कहा कि विकृत मानसिकता के लोगों ने प्रतिमा हटाकर घृणित कार्य किया है। पंसस ने भी निंदा की। कहा कि शनिवार को पंसस की बैठक में निर्णय लेते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी क्योंकि प्रतिमा सरकारी राशि से लगाई गई थी। पुतला दहन के दौरान जिप सदस्य मो. इकबाल, बैजनाथ सिंह, रतन बर्मन, किशोर मंडल, लखन पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, संतोष पांडेय आदि सक्रिय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.