Move to Jagran APP

सूबे में अब होगा परिवर्तन : शीतल

गिरिडीह : चार दिन पहले वीआरएस लेकर झारखंड के आइजी मुख्यालय का पद त्यागने वाले शीतल उरांव का मानना है

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 04:15 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 07:24 PM (IST)
सूबे में अब होगा परिवर्तन : शीतल

गिरिडीह : चार दिन पहले वीआरएस लेकर झारखंड के आइजी मुख्यालय का पद त्यागने वाले शीतल उरांव का मानना है कि राज्य की बदहाली के दिन अब लदने वाले हैं। राज्य में गुणात्मक परिवर्तन का समय आ गया है। विकास का यह मानक पीएम नमो के निर्देश पर पूरा होनेवाला है, बशर्ते जन-बल के बूते केंद्र की तरह इस बार झारखंड में भी भाजपा की सरकार बने।

loksabha election banner

पूर्व आइजी उरांव ने देवघर जाने के पूर्व मंगलवार को यहां परिसदन में कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी गुड गवर्नेस दे रहे हैं। झारखंड में भी गुड गवर्नेस भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। देश की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी का नतीजा हरियाणा और महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस का मैनपावर उसकी कथनी-करनी में फर्क को लेकर अलग होने लगा। पहले जनसंघ फिर भाजपा को ताकत वहीं से मिलती गई। विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा के प्रति जनविश्वास बढ़ा है। राष्ट्रवाद और विकास का स्पष्ट विजन भाजपा के पास ही है। अब जब नमो आए तो तस्वीर और भी स्पष्ट हो गई। वे लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसी माह वे भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक अखाड़ा में उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि आरएसएस में अनुशासन कूट-कूटकर भरा है जो समाज और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। वे धनबाद और पाकुड़ में एसपी रह चुके हैं। जब तक धनबाद में रहे तो जनजीवन को न तो माफिया और न अपराधी प्रभावित कर पाए। पाकुड़ में भी उनके काल में विधि-व्यवस्था के सामने कोई चुनौती नहीं आई। बतौर डीआइजी रांची में रहे तो माओवादी और पीएलएफआइ की गतिविधियां पूर्णत: नियंत्रण में रहीं। आठ-दस माह के आइजी प्रशिक्षण के कार्यकाल से भी वे काफी संतुष्ट रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.