Move to Jagran APP

जनता को बताएं सरकार की उपलब्धियां

गिरिडीह : आसन्न विधानसभा चुनाव में झामुमो अपने संगठन और सरकार की उपलब्धियों के बल पर जनता का समर्थन

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 06:01 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 09:08 PM (IST)
जनता को बताएं सरकार की उपलब्धियां

गिरिडीह : आसन्न विधानसभा चुनाव में झामुमो अपने संगठन और सरकार की उपलब्धियों के बल पर जनता का समर्थन हासिल करने में सफल रहेगा। गिरिडीह विस क्षेत्र के झामुमो नेता सह व्यावसायिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुदिव्य कुमार सोनू ने यह बात कही। वे सोमवार को झंडा मैदान में आयोजित सदर प्रखंड की 25 पंचायतों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भारी भीड़ जुटाकर सोनू ने प्रतिद्वंदियों को पार्टी की ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

loksabha election banner

इस दौरान पार्टी के अगुआ साथियों ने जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए उन्हें आयोजन की पूरी जिम्मेदारी और संचालन की बागडोर सौंपी थी। इस दौरान सदर प्रखंड की 25 पंचायतों की कमेटियों की ओर से चुनाव को लेकर अहम सुझाव भी दिए गए जिन्हें पार्टी फोरम में रखने का संकल्प दोहराया गया।

झामुमो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ताह ने आसन्न विस चुनाव को चुनौती के रूप में हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी नेताओं को जीवंत संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि संगठन ही सब कुछ है। झामुमो का इतिहास संघर्ष और बलिदान का रहा है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन आंदोलन की उपज हैं।

इस दौरान जिला सचिव संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के टिप्स दिए और विपक्षी दलों की साजिश को नाकाम करने के लिए एकजुट होकर चुनावी रणभूमि में कामयाबी हासिल करने के गुर बताए।

मौके पर पूर्व विधायक सलखन सोरेन, याकूब अंसारी, हिंगामुनी मुर्मू, हीरालाल मुर्मू, राजेश यादव, अभय कुमार सिंह, राकेश रंजन, कोलेश्वर सोरेन, रॉकी कुमार, दिलीप रजक, अजीत कुमार, मो फरीद, जयनाथ राणा, छक्कू साव, मेघलाल दास, अली हुसैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.