बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
बगोदर (गिरिडीह) : कन्या उच्च विद्यालय बगोदर में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छ भारत
बगोदर (गिरिडीह) : कन्या उच्च विद्यालय बगोदर में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका डॉ. धनेश्वरी कुमारी, हेमलाल यादव, कुमारी बसंती, प्रीति कुमारी, नंदलाल प्रसाद राणा, संदीप कुमार जायसवाल, जितेंद्र वर्णवाल आदि सक्रिय रहे।
छठ घाट पर गंदगी का अंबार
सरिया (गिरिडीह) : सरिया में दीपावली और छठ जैसे पर्व पर भी लोग सफाई के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सरिया की तमाम सड़कों और छठ घाटों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने विभागीय पदाधिकारियों से सरिया बाजार के छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय राजेश पांडेय, राहुल कुमार, मोनू कुमार, शाहिल कुमार आदि ने कहा कि अब आमजन को ही इसके लिए पहल करनी होगी।