Move to Jagran APP

खेलकूद से होता शारीरिक-मानसिक विकास

गांडेय (गिरिडीह) : प्रखंड के नवोदय ग्राम स्थित खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन कोडरमा सास

By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 01:18 AM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 01:18 AM (IST)
खेलकूद से होता शारीरिक-मानसिक विकास

गांडेय (गिरिडीह) : प्रखंड के नवोदय ग्राम स्थित खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन कोडरमा सासद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय और जिप सदस्य सह भाजपा नेता अर्जुन बैठा ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

सासद ने कहा कि खेल से आंतरिक शक्ति मिलती है जिससे आप विकास के शिखर तक जा सकते हैं। खिलाड़ी बनकर राज्य का नाम रोशन करें। खिलाड़ियों में उत्साह भरते हुए कहा कि खेल से शारीरिक-मानसिक विकास होता है। जिसने यह टूर्नामेंट आयोजित किया है, वह भी बधाई के पात्र हैं।

जिप सदस्य बैठा ने कहा कि वह खिलाड़ियों के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं। खेल से ही युवा वर्ग की प्रतिभा निखर सकती है। मौके पर भाजपा नेता प्रो. जयप्रकाश वर्मा, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, खेल अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मो. शाकिर, मुन्ना मंडल, खेल संचालक ब्रह्मदेव रजक, लुटन रजक, सुभाष वर्मा, संजय तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.