शीघ्र बदले जाएंगे जले ट्रांसफार्मर
बिरनी (गिरिडीह) : झाविमो का शिष्टमंडल बुधवार को बीडीओ विजय कुमार से मिला। इस दौरान बीते 29 सितंबर को
बिरनी (गिरिडीह) : झाविमो का शिष्टमंडल बुधवार को बीडीओ विजय कुमार से मिला। इस दौरान बीते 29 सितंबर को जनमुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर सौंपे गए मांगपत्र पर हुई कार्रवाई के बाबत जानकारी ली। कहा कि झाविमो ने बिजली समस्या को लेकर कई बार आंदोलन और आमरण अनशन किया। विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी से आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकला।
शिष्टमंडल ने बिरनी में लचर बिजली व्यवस्था को सुधारने, गांवों में सालभर से जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने और वहां का बिल माफ करने की मांग की। नेताओं ने राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया। इस पर आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बीडीओ के समक्ष शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि कालाबाजारी पर रोक लगाई जाएगी। डीलरों से कार्डधारियों को 35 रुपया में 35 किग्रा अनाज दिलाया जाएगा।
इस दौरान बीडीओ ने विद्युत विभाग के एसी से दूरभाष पर बात की। उन्होने कहा कि बिरनी पावर सबस्टेशन में माह की प्रत्येक 10 तारीख को बैठकर बिजली कनेक्शन देने के लिए कैंप लगाया जाएगा। जले हुए ट्रांसफार्मर की सूची बनाकर वरीय पदाधिकारी को देकर बदलवाया जाएगा। उन्होंने बिल माफ कराने की भी बात कही। शिष्टमंडल में जिप सदस्य सह झाविमो नेता इकबाल अंसारी, किसान मोर्चा के केंद्रीय महासचिव राजेश मंडल, प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, प्रखंड सचिव राजेंद्र राम, देवनाथ राणा, काजीमुद्दीन अंसारी, प्रकाश सिन्हा, रज्जाक अंसारी, तुलसी यादव, सुंदर यादव, सुभाष वर्मा आदि शामिल थे।