Move to Jagran APP

जनता के दुख-सुख के साथी बनें भाजपाई

गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट

By Edited By: Published: Wed, 15 Oct 2014 09:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 Oct 2014 09:42 PM (IST)
जनता के दुख-सुख के साथी बनें भाजपाई

गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। भारत को सशक्त और संपन्न राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कार्यो को पूरी दुनिया सराह रही है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक चाय बेचनेवाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

loksabha election banner

बुधवार को शहर के एक होटल में नगर कमेटी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा में शामिल होनेवाले कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जुटने की अपील की। गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने भी सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए पार्टी का हर सिपाही तन-मन से चुनाव की तैयारी में जुटें।

मौके पर नगर अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह पप्पू, सुरेंद्र राय, बाबुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, संत कुमार लल्लू, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजय सिंह, नीतू शोला, संजू देवी, मुकेश जालान, प्रकाश सेठ, सोनू चौरसिया, अजय पाठक, सदानंद वर्मा, दीपक स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।

निवर्तमान विधायक चंद्रिका महथा की अगुआई में सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

जमुआ (गिरिडीह) : चुनाव से ही राजनीतिक दल की दशा-दिशा बदलती है। आप बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय बुधवार को मिर्जागंज में बूथस्तरीय विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया और सबसे आपसी मनमुटाव को भूलकर तन-मन से दो माह तक सूबे के बेहतर भविष्य के लिए पार्टी कार्य में जुटने की अपील की।

उन्होंने झामुमो, कांग्रेस, राजद सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देशभक्त होते हैं और उनके लिए देशसेवा से बढ़कर कुछ नहीं होता। देश में तो भाजपा की सरकार बहुमत से बनी, अब जरूरत झारखंड को संवारने की है। प्रदेश को अलग हुए 14 वर्ष हो चुके हैं। किशोर अवस्था से जवानी में प्रवेश कर रहे सूबे को अब सही रास्ता और दिशा चाहिए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से उन्होंने चुनाव जितने के लिए सुझाव भी मांगा। कहा कि लोस चुनाव में जमुआ विस क्षेत्र में जो कसक रह गई थी, उसे सूद सहित वापस करने का वक्त आ गया है। प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय ने कहा की संपन्न झारखंड के लोग विपन्न है। इसके लिए यहां की सरकार जिम्मेदार है। जब तक बहुमत की सरकार नहीं बनेगी तब तक विकास की कल्पना बेमानी है।

निवर्तमान विधायक चंद्रिका महथा की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। शामिल होनेवालों में देवरी प्रमुख सुमित्रा देवी भी हैं। जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, निवर्तमान विधायक महथा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के दारा हाजरा, कामेश्वर पासवान, जयप्रकाश वर्मा, राजेंद्र राय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन में जमुआ विस क्षेत्र के सभी 372 बूथ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें जमुआ और देवरी प्रखंड कमेटी का अहम योगदान रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक उपाध्याय जबकि संचालन राजेंद्र राय ने किया। मौके पर साहेब महतो, अंजन सिन्हा, सुरेश हाजरा, महादेव दुबे, कृष्णदेव रजक, सुबोध राय, इरफान अंसारी, मंटू कुमार, कृष्णदेव राय, मुन्ना राय, ऋषिकेश पांडेय, भोला दुबे, कार्तिक मंडल, मनमीत कुमार, सुनील कुमार साव, अविनाश चंद्र राय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.