कैदियों को बताया गांधी का आदर्श
जासं, गिरिडीह : गांधी जयंती के मौके पर गुरुवार को मंडल कारा परिसर में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शि
By Edited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 01:12 AM (IST)
जासं, गिरिडीह : गांधी जयंती के मौके पर गुरुवार को मंडल कारा परिसर में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर लगाकर बंदियों को महात्मा गांधी के आदर्शो की जानकारी दी गयी। कैदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दी जानेवाली सेवाओं की भी जानकारी दी गयी।
शिविर में सीजेएम अरविंद कुमार पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी विपिन बिहारी गौतम, पैनल अधिवक्ता राम रतन शर्मा आदि ने सुलहनीय मामलों के निष्पादन, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, प्ली बारगेनिंग, प्री लिटिगेशन आदि की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जेलर सुभाष चंद्र ठाकुर, डॉ. आरपी दास, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें