Move to Jagran APP

अलग-अलग हादसे में तीन की मौत, नौ घायल

संस, गिरिडीह : विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी,

By Edited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 01:12 AM (IST)
अलग-अलग हादसे में तीन की मौत, नौ घायल

संस, गिरिडीह : विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में बोलेरो की चपेट में आने से स्थानीय निवासी मो. ताहिर अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए कोलडीहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद नप अध्यक्ष दिनेश यादव, सदर अंचल पुलिस निरीक्षक एबी पांडेय, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह वार्ड पार्षद आदि वहां पहुंचकर लोगों को समझाते हुए तत्काल सड़क जाम हटवा दिया। साथ ही बोलेरो वाहन मालिक से मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के ही भंडारीडीह निवासी प्रदीप राम की मौत घर के पास पेड़ से टकराकर हो गयी। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप शुक्रवार शाम पैदल घर से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक वे घर के सामने एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।

इधर, जमुआ थाना क्षेत्र के औरवाटांड में संदिग्ध रूप से जली एक विवाहिता की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान हो गयी। मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

इस संबंध में बिरनी थाना क्षेत्र के चरघरा पहरियाटांड़ निवासी मृतका के बड़े पिताजी ने बताया कि खुशबू खातून की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व औरवाटांड़ निवासी शमीम अंसारी के साथ हुई थी। बताया कि शादी के कुछ माह बाद से खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद शुक्रवार को ससुरालवालों ने खुशबू को जला दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिजन ने मृतका के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

इधर, मारपीट की हुई घटनाओं में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाघमारा गांव निवासी एक महिला व नाजो तुरी घायल हुए हैं। घायल महिला ने मारपीट करनेवाले नामजद आरोपी पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। कहा कि आरोपियों से जमीन विवाद पूर्व से चल रहा है। इसी थाना क्षेत्र के अगदोनी कला गांव में पुरानी रंजिश के कारण हुई मारपीट में नरेश यादव, कुसुम देवी, कलेश्वरी देवी घायल हुए है। घायलों ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। बिरनी थाना क्षेत्र के मटुरखा गांव में हुई मारपीट में जटू यादव को कुछ लोगों ले तलवार से प्रहार कर जख्मी कर दिया है। इधर जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

दो पक्षों में मारपीट

सूंस, पालगंज (गिरिडीह) :

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो में शनिवार की सुबह नाली के अभाव में कीचड़मय हुई सड़कों के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बाबत प्रकाश वर्मा ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि दूसरे पक्ष ने पंचायत बुलायी। बाद में दोनों पक्षों को थाना पर बुलाकर मामला सलटाया गया।

थाना प्रभारी निवासन प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। बताया गया कि दो अक्टूबर को सड़क साफ कर कचरा कच्ची नाली में बहाया जा रहा था। ऐसा करने से प्रकाश ने रोका था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मुखिया पति सोनालाल मुर्मू, वार्ड सदस्य, बसंत कुमार वर्मा, अर्जुन वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, सरयू वर्मा ने बताया कि बेवजह पुरानी रंजिश को ले विवाद हुआ। यह मामला थाना में पहले से गया हुआ है। बताया गया कि सरकारी कुआं का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क हमेशा कीचड़मय रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.